अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के कुछ अधिकारियों और बड़ी हस्तियों ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन को क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
ईरान के एसट्राटेजिक साइंसेज़ सेंटर के प्रमुख अली शमखानी ने कहा कि इस सम्मेलन का तेहरान में आयोजन ईरान के लिए बहुत बड़ी सफलता और ईरान के खिलाफ अमेरिका और जायोनियों की साजिशों का मुक़ाबला करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ईरान के संसद उद्योग और व्यापार मंत्री महदी गज़नफ़्री ने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के 16वें शिखर सम्मेलन का आयोजन ईरान की कुदरत और शक्ति का मज़हर है कहा कि अमेरिका और ज़ायोनी शासन इस सम्मेलन के आयोजन से परेशान हैं।
ईरान के न्यायपालिका के उप प्रमुख सैयद इब्राहीम रईसी ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के महत्व के बारे में कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देश, अगर क्षेत्र में अमेरिका और ज़ायोनी शासन के अपराधों के मुक़ाबले में क़दम न उठाएं तो आंदोलन अपने उद्धेश्य से दूर हो जाएगा।